पर्यटन क्षेत्र में उदयपुर की एक और राष्ट्रीय उपलब्धि, देश के 15 सबसे सुरक्षित मानसून पर्यटन स्थलों में लेकसिटी को पांचवीं रैंक

सुरक्षित और सुकून भरा यात्रा अनुभव

पर्यटन क्षेत्र में उदयपुर की एक और राष्ट्रीय उपलब्धि, देश के 15 सबसे सुरक्षित मानसून पर्यटन स्थलों में लेकसिटी को पांचवीं रैंक
झीलों की नगरी उदयपुर ने पर्यटन के क्षेत्र में एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की। वर्ष 2026 के लिए जारी देश के सोलो वूमेन ट्रैवलर्स के लिए 15 सबसे सुरक्षित मानसून पर्यटन स्थलों की सूची में उदयपुर को पांचवां स्थान मिला। सुरक्षित माहौल, बेहतर पर्यटन सुविधाएं, स्थानीय लोगों का सहयोग और उत्कृष्ट आतिथ्य संस्कृति ने उदयपुर को अकेले यात्रा करने वाली महिला पर्यटकों की पहली पसंद बना दिया ।

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर ने पर्यटन के क्षेत्र में एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की है। वर्ष 2026 के लिए जारी देश के सोलो वूमेन ट्रैवलर्स के लिए 15 सबसे सुरक्षित मानसून पर्यटन स्थलों की सूची में उदयपुर को पांचवां स्थान मिला है। सुरक्षित माहौल, बेहतर पर्यटन सुविधाएं, स्थानीय लोगों का सहयोग और उत्कृष्ट आतिथ्य संस्कृति ने उदयपुर को अकेले यात्रा करने वाली महिला पर्यटकों की पहली पसंद बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रैंकिंग तय करने में महिला यात्रियों की सुरक्षा, पर्यटन स्थलों पर पुलिस व्यवस्था, सड़क एवं परिवहन सुविधाएं, होटल और होमस्टे की गुणवत्ता, स्थानीय नागरिकों का सहयोग, मानसून में यात्रा की सुगमता तथा वास्तविक महिला यात्रियों के अनुभवों को प्रमुख आधार बनाया गया। साथ ही विभिन्न ट्रैवल प्लेटफॉर्म, गूगल रिव्यू और महिला पर्यटकों की प्रतिक्रियाओं का भी विश्लेषण किया गया। बारिश के मौसम में उदयपुर की प्राकृतिक छटा अपने चरम पर होती है। पिछोला, फतहसागर और उदयसागर झीलों का सौंदर्य, सज्जनगढ़ की हरियाली, अरावली की वादियां और बादलों से घिरी पहाड़ियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यही मनोहारी वातावरण अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए यादगार अनुभव बन रहा है।
 

 कम भीड़, सस्ती ठहरने की सुविधा
मानसून सीजन में पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम भीड़ होने से होटल और होमस्टे के किराए 30 से 50 प्रतिशत तक कम हो जाते हैं। इससे महिला यात्रियों को कम खर्च में आरामदायक, सुरक्षित और सुकून भरा यात्रा अनुभव मिलता है।

केरल का मुन्नार पहले स्थान पर
राष्ट्रीय सूची में केरल का मुन्नार पहले स्थान पर रहा, जबकि उदयपुर ने पांचवां स्थान हासिल कर राजस्थान का मान बढ़ाया है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपलब्धि से आगामी मानसून सीजन में उदयपुर आने वाली महिला पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज