रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

डायरेक्टर संदीप रेड्डी व अभिनेत्री आशिका पहुंचे

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग में बुधवार को हल्दी की रस्म हुई, तो दूसरी तरफ मेहमानों की आवाजाही जारी रही। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेडिंग कपल को शुभकामना संदेश भेजा।

उदयपुर। उदयपुर में रश्मिका मंदान और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग में बुधवार को हल्दी की रस्म हुई, तो दूसरी तरफ मेहमानों की आवाजाही जारी रही। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेडिंग कपल को शुभकामना संदेश भेजा। शादी में हिस्सा लेने के लिए एनिमल और कबीर सिंह जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के अलावा अभिनेत्री आशिका रंगनाथ, डायरेक्टर तरुण भास्कर व श्रव्या शर्मा भी उदयपुर पहुंचे। उधर, सेलिब्रिटी वेडिंग में बुधवार को साउथ इंडियन ट्रेडिशन पर हल्दी की रस्में हुई।

साथ ही संगीत का कार्यक्रम भी हुआ  जहां वेडिंग कपल ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी। होटल मेंमेटोस एकाया में पीले फूलों से सजावट और लाइटिंग की गई है। दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। होटल में हुई म्यूजिक पार्टी में रश्मिका-विजय एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे। वेन्यू के एंट्री गेट पर एक फोटो गैलरी थी, जिसमें दोनों के कई फोटो लगे हुए थे। म्यूजिक पार्टी में दोनों के परिवार और दोस्तों ने साउथ व बॉलीवुड फिल्मों के कई गानों पर डांस किया। 

हैदराबाद से पहुंचे पंडित, गेस्ट के लिए कई ऑप्शन
रश्मिका और विजय की शादी करवाने के लिए हैदराबाद से पंडित पहुंचे हैं। जबकि, होटल में सजावट में हल्के हरे रंग के शेड्स के पर्दे, ताजा फूल और फलों से सजे सेंटरपीस, मोती जैसी फिनिश वाली टेबल सेटिंग दिखाई दिए। वहीं मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज भी परोसी जाएंगी। शादी के लिए आरवीआर इवेंट्ज एंड डिजाइन कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। विजय-रश्मिका गुरुवार को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही होंगे। रिसेप्शन हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी शामिल होंगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त
छोटी-छोटी गलियों और मौहल्लों में जरा-जरा सी दूरी पर स्पीड ब्रेक बने हुए हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित
ईरान में अपने पायलट की तलश कर रहा अमेरिका : लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए तेज किया अभियान, एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन विमान से लगाएंगे छलांग
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी : मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट
जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
भारत की समुद्री ताकत में इजाफा : नौसेना में शामिल तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं, शक्ति है अरिदमन
अमेरिका से बातचीत के फैसले की जानकारी मित्र देशों को देगा ईरान, राजनयिक सूत्र ने कहा- इस मुद्दे पर रूस के प्रति पूरी पारदर्शिता दिखाने के लिए तैयार