उदयपुर के बीड़ा गांव में CM भजनलाल की सुबह की सैर: ग्रामीणों से किया संवाद, बच्चों को बांटी चॉकले; दिए विकास के निर्देश

ग्रामीणों से की 'चाय पर चर्चा'

उदयपुर के बीड़ा गांव में CM भजनलाल की सुबह की सैर: ग्रामीणों से किया संवाद, बच्चों को बांटी चॉकले; दिए विकास के निर्देश
झाड़ोल के बीड़ा गांव में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने आवरा माता मंदिर में दर्शन किए, पौधारोपण किया और ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा कर जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले में झाड़ोल के बीड़ा गांव में रविवार को सुबह की सैर की और ग्रामीणों से संवाद किया। सीएम शर्मा ने गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम गांव में ही किया और सुबह गांव की सैर की। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों में पैदल जाकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं किसानों से संवाद किया तथा बच्चों को दुलारा और चॉकलेट वितरित की।

मुख्यमंत्री ने आवरा माता मंदिर में दर्शन किए, ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा एवं पौधारोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास
राजस्थान के अलवर जिले स्थित बाम्बोली गांव के 20 से अधिक युवा शिवभक्तों का दल गोमुख से गुजरात के सोमनाथ...
ऑपरेशन वज्र में बड़ी सफलता: बिहार में 8 अवैध दवा गोदाम और नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस, BJP विकास के दम पर चुनाव जीतेगी
उदयपुर से CM भजनलाल का बड़ा ऐलान: किसानों को दिन में बिजली, युवाओं को रोजगार और गांवों के विकास पर दिया बड़ा भरोसा
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
इज़रायल के पूर्व PM का बड़ा हमला, बोले- ईरान नहीं, कतर है सबसे खतरनाक दुश्मन, देश को अंदर से कर रहा कमजोर
उदयपुर के बीड़ा गांव में CM भजनलाल की सुबह की सैर: ग्रामीणों से किया संवाद, बच्चों को बांटी चॉकले; दिए विकास के निर्देश