झीलों की नगरी में जमघट : 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर

संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को दुनिया के सामने लाना मकसद 

झीलों की नगरी में जमघट : 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर
राजस्थान की संस्कृति और पर्यटन को दुनिया तक पहुंचाने के लिए 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का दल उदयपुर पहुंचा। 9 से 16 अगस्त तक विदेशी मेहमान उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दल पिछोला झील में बोटिंग, बाहुबली हिल्स पर ट्रैकिंग और ऐतिहासिक विरासत स्थलों का दौरा करेगा।

उदयपुर। राजस्थान की संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को दुनिया के सामने पहुंचाने के उद्देश्य से 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का दल रविवार को उदयपुर पहुंचा। विदेश मंत्रालय के विशेष कार्यक्रम के तहत आए ये विदेशी मेहमान 9 से 16 अगस्त तक राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। उदयपुर में ऐतिहासिक महलों और हवेलियों का दीदार करने के साथ पिछोला झील में बोट राइड और बाहुबली हिल्स पर ट्रैकिंग का अनुभव लेंगे। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचने पर पर्यटन विभाग की ओर से उनकी अगवानी की गई। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि विदेशी मेहमान राजस्थान की मेहमाननवाजी, संस्कृति, कला और विरासत को करीब से अनुभव करेंगे। दल में जमैका और सूरीनाम से 3-3 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं। बारबाडोस, बेलिज, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू तथा त्रिनिदाद एंड टोबैगो से 2-2 सदस्य आए हैं, वहीं बोलीविया, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट से 1-1 क्रिएटर आए हैं। विदेशी मेहमानों के ठहरने, भ्रमण और सुरक्षा की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग संभाल रहा है। विदेश मंत्रालय के दो मीडिया लाइजनिंग अधिकारी भी दल के साथ मौजूद रहेंगे।

झील, पहाड़ और विरासत से होंगे रूबरू :

प्रवास के दौरान विदेशी क्रिएटर्स पिछोला झील में बोट राइड के साथ बाहुबली हिल्स पर ट्रैकिंग करेंगे। इसके बाद करणी माता मंदिर की रोपवे राइड, बागोर की हवेली, सहेलियों की बाड़ी और विंटेज कार म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उनकी सुविधा के लिए अंग्रेजी बोलने वाले गाइड उपलब्ध रहेंगे। बाजारों में भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमान मेवाड़ की पारंपरिक कठपुतली कला, बंधेज के कपड़े, हस्तशिल्प और सिल्वर ज्वेलरी को भी करीब से देखेंगे और खरीदारी करेंगे। इससे स्थानीय हस्तशिल्प और बाजार को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार मिलने की उम्मीद है।

चित्तौड़गढ़ के बाद जयपुर जाएंगे :

Read More मंदिर में प्रसादी करने पर हुक्का-पानी बंद परिवार पर 1.51 लाख रुपए का जुर्माना, गोगुन्दा क्षेत्र में सामाजिक बहिष्कार का मामला; 5 पंचों समेत 11 लोगों पर एफआईआर

12 अगस्त को दल चित्तौड़गढ़ पहुंचेगा, जहां ऐतिहासिक दुर्ग का भ्रमण करेगा। इसके बाद शाम को उदयपुर के स्थानीय बाजारों में खरीदारी का कार्यक्रम है। 13 अगस्त को दल जयपुर पहुंचेगा और हवामहल, सिटी पैलेस तथा जंतर-मंतर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। 15 अगस्त को विदेशी मेहमान जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे। 16 अगस्त को  दल स्वदेश लौटेगा।

Read More उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां