हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ : डॉक्टर से 25 लाख की वसूली, दो युवतियां गिरफ्तार

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ : डॉक्टर से 25 लाख की वसूली, दो युवतियां गिरफ्तार
शहर की फतहसागर झील के किनारे मंगलवार को पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप गिरोह का पदार्फाश करते दो युवतियों को गिरफ्तार। आरोप है कि दोनों ने एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया और उससे 25 लाख रुपए वसूल लिए।

उदयपुर। शहर की फतहसागर झील के किनारे मंगलवार को पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप गिरोह का पदार्फाश करते दो युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया और उससे 25 लाख रुपए वसूल लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवतियों ने दोबारा पैसों की मांग की और डॉक्टर ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में डॉक्टर की मुलाकात कृष्णा नामक युवती से हुई।

उसने धीरे-धीरे डॉक्टर का विश्वास जीता और बाद में अपनी सहेली कशिश भारद्वाज से परिचय कराया। योजना के तहत कशिश डॉक्टर के फ्लैट पर पहुंची, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके अगले दिन कृष्णा ने डॉक्टर को फोन कर दावा किया कि उनके निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया है। युवतियों ने वीडियो परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पहले 30 लाख रुपए मांगे। बाद में सौदा 25 लाख रुपए में तय हुआ। बदनामी और पारिवारिक संकट के डर से डॉक्टर मानसिक तनाव में आ गए। आरोपियों के दबाव के कारण उन्हें बैंक से पर्सनल लोन लेना पड़ा और कुछ रकम अपने गृह राज्य से मंगवानी पड़ी। डॉक्टर ने तीन किस्तों में पूरी राशि कृष्णा को सौंप दी।

दोबारा मांगे 10 लाख रुपए, शिकंजा कसा
करीब तीन महीने तक शांत रहने के बाद 30 मई को कृष्णा ने फिर संपर्क किया। इसके बाद कशिश डॉक्टर के फ्लैट पर पहुंची और दोनों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते 10 लाख रुपए की नई मांग रखी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई एयरपोर्ट पर कार्रवाई : ट्रॉली बैग से निकला 8.56 करोड़ का गांजा,  2 श्रीलंकाई नागरिक धरे मुंबई एयरपोर्ट पर कार्रवाई : ट्रॉली बैग से निकला 8.56 करोड़ का गांजा, 2 श्रीलंकाई नागरिक धरे
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए श्रीलंका के दो नागरिकों...
अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने और अमेरिकी हमलों के बावजूद समझौता अब भी संभव, ईरान से समझौते को लेकर और क्या बोले ट्रंप
असर खबर का - राहत: अब 12 जून तक होगी एमएसपी पर गेहूं खरीद
सोना और चांदी धड़ाम : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव
बिहार पर आर्थिक संकट का साया! तेजस्वी बोले- पेंशन देने के लिए भी नहीं बचे पैसे
अब रोडवेज बसों का होगा बीमा, फर्जी दुर्घटना क्लेम और बढ़ते खर्च से निपटने की तैयारी
मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल