भीषण सड़क हादसा : ट्रक में पीछे से घुसी कार, नवविवाहित दंपती की दर्दनाक मौत
कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला
उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों के शव वाहन के अंदर ही फंस गए।पुलिस के अनुसार जेलानी के पास सुबह करीब 6:45 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला और गोगुंदा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि कार सवार पति-पत्नी गोगुंदा से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेलानी के पास कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। मृतकों की पहचान मुकेश कुमार चौधरी (25) और उसकी पत्नी प्रियंका साहनी (22) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के निंबावास गांव के रहने वाले थे। मुकेश कोटा में मोबाइल शॉप संचालित करता था। दोनों ने करीब एक साल पहले आर्य समाज में शादी की थी। शादी के बाद वे कोटा में रह रहे थे। हादसे के समय दोनों कोटा से उदयपुर होते हुए अपने गांव निंबावास जा रहे थे।

Comment List