विवाहिता की संदिग्ध मौत पर थाने का घेराव, पति व ससुराल पक्ष पर एफआईआर
मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों और समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया। करीब दो घंटे के विरोध के बाद पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों और समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया। करीब दो घंटे के विरोध के बाद पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जानकारी के अनुसार, बेड़वास निवासी 19 वर्षीय भावना कंवर की 2 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही भावना को उसका पति हेमेन्द्र सिंह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।
परिजनों के अनुसार, पति के किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर विवाद होता था। जिसके चलते उसके साथ मारपीट की जाती थी। घटना के बाद परिजन लगातार पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ गया। शुक्रवार को राजपूत समाज और करणी सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग प्रतापनगर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।

Comment List