30 करोड़ की ठगी के आरोप में प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट कोर्ट में पेश, 7 दिन का पुलिस रिमांड

चार फिल्में 47 करोड़ में बनाने का प्रस्ताव

30 करोड़ की ठगी के आरोप में प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट कोर्ट में पेश, 7 दिन का पुलिस रिमांड

30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट को सोमवार को क्रम संख्या 4 में एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

उदयपुर। 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट को सोमवार को क्रम संख्या 4 में एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। FIR में कहा गया कि उनकी मुलाकात एक इवेंट में दिनेश कटारिया से हुई, जिसने अपनी पत्नी की बायोपिक बनाने का प्रस्ताव दिया और इसी कड़ी में उन्हें 24 अप्रैल 2024 को मुंबई के वृंदावन स्टूडियो बुलाया गया। वहां कटारिया ने उनकी मुलाकात विक्रम भट्ट से कराई, जहां बायोपिक पर चर्चा हुई।

डॉ. मुर्डिया के अनुसार, कुछ समय बाद विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट ने चार फिल्में 47 करोड़ में बनाने का प्रस्ताव दिया और दावा किया कि रिलीज के बाद 100 से 200 करोड़ तक मुनाफा हो सकता है। इस दौरान उनके स्टाफ के कई लोगों के खातों में करीब 77 लाख 86 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए। कुल मिलाकर 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार रुपए ट्रांसफर हुए। इसके बाद इंदिरा एंटरटेनमेंट से 42 करोड़ 70 लाख रुपए का भुगतान भी किया गया, जबकि चार फिल्मों का बजट 47 करोड़ तय हुआ था। इसी लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।पुलिस अब रिमांड अवधि में पूरी फंडिंग, लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी के असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानेंं क्या है भाव विलायती बाजार की तेजी के असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानेंं क्या है भाव
शुद्ध सोना 1200 रुपए फिसलकर 1,30,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 1100 रुपए टूटकर 1,22,300 रुपए प्रति दस...
सिवनी जिले में ट्रेनी विमान हादसे का शिकार, पायलट समेत दो लोग घायल
ऑक्सीजन पार्क की खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले : हमारे समय हुए नवाचार के आज देशभर में जरुरत, लोगों को देगा शुद्ध हवा
जलवायु परिर्वतन को लेकर लोकसभा में शिवराज सिहं चौहान का बड़ा बयान, बोलें-कृषि पर आए संकट से निपटने के उपाय कर रही सरकार
मदन दिलावर ने विधायकों को लिखा पत्र : विद्यालय की मरम्मत के लिए से मांगी राशि, कहा- विधायक क्षेत्रीय विकास कोष से स्वीकृत कर 20 प्रतिशत राशि
संसद में वंदे मातरम पर चर्चा : अशोक गहलोत का केन्द्र सरकार पर हमला, कहा- साफ हवा की जगह वंदे मातरम पर चर्चा का सहारा ले रही सरकार
गोवा अग्निकांड में भगौड़े मालिक गौरव लूथरा की तस्वीर आई सामने, थाईलैंड में छिपे होने का शक