उदयपुर कोर्ट में पेश हुए रविंद्र सिंह भाटी, बोले- आंदोलन कुचलने के लिए रचा गया राजनीतिक षड्यंत्र

छात्रों की फीस माफी और अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने आंदोलन किया

उदयपुर कोर्ट में पेश हुए रविंद्र सिंह भाटी, बोले- आंदोलन कुचलने के लिए रचा गया राजनीतिक षड्यंत्र

रविंद्र सिंह भाटी पेशी के लिए उदयपुर कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने कोविड काल के दौरान छात्र हितों को लेकर किए गए आंदोलन से जुड़े इस मामले में अदालत के समक्ष अपनी बात रखी। कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ के बीच भाटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

उदयपुर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शुक्रवार को पेशी के लिए उदयपुर कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने कोविड काल के दौरान छात्र हितों को लेकर किए गए आंदोलन से जुड़े इस मामले में अदालत के समक्ष अपनी बात रखी। कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ के बीच भाटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। पेशी के बाद भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोविड-19 के दौर में जब स्कूल-कॉलेज बंद थे, तब ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की फीस माफी और अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने आंदोलन किया था।

उन्होंने बताया कि उस समय विधानसभा का घेराव किया गया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन इन लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने के लिए उन पर और अन्य युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्याय जरूर मिलेगा। विधायक भाटी ने कहा कि उस समय ग्रामीण छात्र आर्थिक रूप से बेहद कमजोर स्थिति में थे। उनके पास ऑनलाइन पढ़ाई के संसाधन नहीं थे, इसके बावजूद उनसे पूरी फीस ली जा रही थी। इसके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई, जिसे अब गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल