लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल

अफरा-तफरी और लंबा ट्रैफिक जाम लगा

लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल

लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर देखने को मिला, जब एक बेकाबू टैंकर ने सड़क पर चल रहे 12 से अधिक वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो कारें और एक बाइक पूरी तरह पिचक गई, जबकि पीछे चल रहे वाहन भी आपस में भिड़ते चले गए।

उदयपुर। शहर के देबारी हाइवे पर पावर हाउस के सामने गुरुवार को लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर देखने को मिला, जब एक बेकाबू टैंकर ने सड़क पर चल रहे 12 से अधिक वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो कारें और एक बाइक पूरी तरह पिचक गई, जबकि पीछे चल रहे वाहन भी आपस में भिड़ते चले गए। मौके पर चीख-पुकार, अफरा-तफरी और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर तेज रफ्तार में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा।

उसने सामने चल रही 4 से 5 कारों, एक लोडिंग टेंपो, कई बाइक और अन्य वाहनों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ वाहन सड़क पर घिसटते दूर तक चले गए। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण