सड़क पर तेज रफ्तार का कहर : बेकाबू इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

कार-स्कूटी टकराने के बाद रेलिंग तोड़ 40 फीट नीचे गिरे

सड़क पर तेज रफ्तार का कहर : बेकाबू इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत
देर रात रफ्तार और लापरवाही तीन जिंदगियां लील गई, जब एक बेकाबू इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारी जिससे दोनों वाहन पुल की मजबूत रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल।

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में रविवार देर रात रफ्तार और लापरवाही तीन जिंदगियां लील गई, जब एक बेकाबू इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारी जिससे दोनों वाहन पुल की मजबूत रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी कार के नीचे फंस गई और धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शुरूआती जांच में कार की रफ्तार अत्यधिक तेज होने की बात सामने आई है। तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में सौरभ (30) पुत्र नेपालसिंह, अर्जुन सिंह (40) पुत्र सागरसिंह राजपूत व जगतसिंह उर्फ जगदीश (30) पुत्र सिरका चौहान निवासी एमपी की मौत हो गई। हादसे में कार सवार योगेश भाट (25) और शिवम (19) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय