महिलाओं ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को चप्पलों से पीटा, कॉपी चेक कराने गई छात्रा से अभद्रता

आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटा दिया

महिलाओं ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को चप्पलों से पीटा, कॉपी चेक कराने गई छात्रा से अभद्रता
जिले के एक सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी शिक्षक को कक्षा से बाहर निकालकर चप्पलों से पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल स्कूल से कार्यमुक्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उदयपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप के बाद मंगलवार को ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए और आरोपी शिक्षक को कक्षा से बाहर निकालकर चप्पलों से पीट दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 10वीं कक्षा की एक छात्रा कॉपी चेक कराने शिक्षक के पास गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया, उसकी कमर पर हाथ रखा और हाथ पकड़ लिया। घटना से घबराई छात्रा ने उसी दिन स्कूल के प्राचार्य को मौखिक शिकायत दी। बाद में सोमवार को घर पहुंचकर उसने पूरी घटना अपने परिजनों को भी बताई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी शिक्षक को घेर लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

इनका कहना है
स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिलने के बाद इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटा दिया है। छात्रा के परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल
अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भावस्था की जांच, परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार के लिए आती हैं।
जयपुर मेट्रो फेज-2 की मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम
धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति
परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना
अनंतनाग में आतंकी हमला: कांस्टेबल शहीद, लाल चौक के पास फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी
जयपुर सर्राफा बाजार : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव