थाईलैंड में भीषण हादसा, पेट्रोल पंपों पर आगजनी और धमाकों में एक पुलिसकर्मी घायल, जांच शुरू

11 पेट्रोल पंपों पर सिलसिलेवार धमाके और आगजनी

थाईलैंड में भीषण हादसा, पेट्रोल पंपों पर आगजनी और धमाकों में एक पुलिसकर्मी घायल, जांच शुरू

दक्षिणी थाईलैंड के पट्टानी, याला और नारथिवात प्रांतों में शनिवार रात 11 पेट्रोल पंपों पर समन्वित बम हमले और आगजनी हुई। इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है और भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है।

बैंकॉक। थाईलैंड के दक्षिणी सीमावर्ती प्रांतों में कई पेट्रोल पंपों पर शनिवार देर रात हुयी आगजनी और धमाकों में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। थाई सैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। आतंरिक सुरक्षा संचालन कमांड क्षेत्र 4 अग्रिम कमांड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि हमलों में पट्टानी, याला और नारथिवात प्रांतों के 11 पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया गया, जिससे सम्पति को बहुत नुकसान हुआ।

शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि इस घटना में नारथिवात प्रांत के रा-नगे पुलिस स्टेशन का एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

बयान में कहा गया है कि सेना ने प्रभावित इलाकों और आस-पास के इलाकों की सभी इकाईयों को लोगों की सुरक्षा पक्का करने के लिए सुरक्षा उपायों को सबसे उच्च स्तर तक बढ़ाने का आदेश दिया है, साथ ही जिम्मेदार लोगों को पकडऩे की कोशिशें तेज कर दी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला
होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमले के बाद तीन चालक दल के सदस्य लापता हैं। थाई नौसेना...
पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत
‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र