पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान

पाक ने किए थे हवाई हमले

पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव फिर बढ़ गया है। तालिबान सरकार ने दावा किया कि अफगान वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें कमांड सेंटर और सैन्य गोदाम निशाने पर रहे। यह हमला पाकिस्तान द्वारा काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए हवाई हमलों के जवाब में बताया गया है। सीमा पर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ये हमला पाकिस्तान द्वारा हाल में अफगानिस्तान के अंदर किए गए एयर स्ट्राइक का बदला बताया गया। तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि अफगान वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट इलाके में पाक सेना के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। फितरत ने बताया कि डूरंड लाइन के पास स्थित एक वार कमांड सेंटर और किले के कमांड के ऑफिस को भी हमले में निशाना बनाया गया है। पाक के सैन्य ठिकानों, गोदामों और सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंचाया गया है।

पाक ने किए थे हवाई हमले

इससे पहले पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में नागरिक किानों और ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी बलों ने अफगानिस्तान के कई प्रमुख प्रांतों और शहरों को निशाना बनाया, जिनमें  राजधानी काबुल, कंधार और पक्तिया शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी बमवर्षकों ने सीधे तौर पर रिहायशी घरों को निशाना बनाया। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी सूचना है। हालांकि, कुछ हमले खाली रेगिस्तानी और निर्जन क्षेत्रों में भी हुए हैं।

पाकिस्तानी सैन्य केंद्र पर एयर स्ट्राइक

Read More अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर संकट के बादल : सीजफायर तो हो गया लेकिन बयानों में जंग अब भी जारी, ईरान ने कहा-इजरायल के हमले रुकवाना अमेरिका की जिम्मेदारी

इस बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर दावा किया है कि अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के एक अहम सैन्य केंद्र को निशाना बनाया है। यह हमला काउंटरिंग इनजस्टिस यानी अन्याय के जवाब में चलाए जा रहे प्रतिशोधी अभियान के तहत किया गया।ब

Read More पीटर मैग्योर की ऐतिहासिक जीत: हंगरी में 16 साल बाद ट्रंप और पुतिन के शासन का अंत, यूरोपीय संघ से जुड़े कार्यों में निभा चुके हैं भूमिका 

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव

Read More सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप

हाल में ही पाकिस्तान के वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में जैसे काबुलए कंधारए पक्तिया और पक्तिका में हमले किए थेण् इसमें कई लोगों का जान चली गई थी और रिहायशी इलाकों में स्थित कई घर ध्वस्त हो गए थे।

Tags: bases

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास