मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने के बाद इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल 

ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4: ईरान ने अमेरिका और इजरायली ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने के बाद इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल 

ईरान के IRGC ने सोमवार को 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत अमेरिका और इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोनों से भीषण हमला किया। नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के चुनाव के साथ हुए इन हमलों ने बहरीन के तेल केंद्र तक हलचल मचा दी। ईरान ने इसे पूरी तरह सफल बताते हुए खैबर और फतह मिसाइलों का शक्ति प्रदर्शन किया।

तेहरान। ईरान के सशस्त्र बलों ने सोमवार को पश्चिमी एशिया में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर नये हमले किए। इन हमलों में ड्रोन के साथ-साथ हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल रहा। इसके तहत क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों और इजरायल कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया गया। बताया गया है कि इस ऑपरेशन में रणनीतिक ड्रोनों के अलावा खुर्रमशहर, फतह और खैबर मिसाइलों का उपयोग किया गया।

सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि ये हमले नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के चुनाव के साथ ही किए गए। इस बीच, बहरीन के नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर ने बताया कि ईरानी हमले के बाद मामीर गांव में बहरीन पेट्रोलियम कंपनी (बापको) के एक केंद्र में आग लग गई। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि इस आग से कोई भौतिक नुकसान नहीं हुआ और दमकल टीमों ने स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना  उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना 
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के त्रिपुरा दौरे के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण 58 किमी लंबा राजमार्ग बंद रहा। इस...
खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा विशेष अधिनियम, प्रारूप तैयार करने को समिति गठित
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा 
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,353 अंक टूटकर 77,556 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
Weather Update : प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर
बेल्जियम के लिएज शहर में सिनेगॉग के बाहर विस्फोट: कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच जारी
अखिलेश यादव का विदेश नीति को लेकर सरकार पर तीखा हमला, बोले-युद्ध जैसे हालातों में संसद और सरकार की प्राथमिकताएं उसी के अनुरूप तय हो