ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर

कंपनियों में गूगल और एक्सएआई शामिल

ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में बैठक के बाद गूगल, ओपनएआई, मेटा, एंथ्रोपिक और एक्सएआई समेत प्रमुख एआई कंपनियों ने मॉडल सुरक्षा बढ़ाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। कंपनियां आंतरिक नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, जोखिम निगरानी और स्वतंत्र ऑडिट मजबूत करेंगी। समझौते के तहत सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए नियमित बैठकें होंगी।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कंपनियों ने एआई मॉडल पर आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का वादा किया और एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली कंपनियों में गूगल, ओपनएआई, मेटा, एंथ्रोपिक और एक्सएआई शामिल हैं। दस्तावेज में कहा गया है। इसलिए किसी भी दूसरी सावधानी के अलावा हमारा मानना है कि हर कंपनी को नियंत्रण और ऑडिट के ये चार स्तर लागू करने चाहिए (. सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और अन्य जोखिमों की निगरानी के लिए तैनाती के दौरान अपने मॉडल्स की क्षमता और तालमेल की निगरानी करने के लिए मजबूत आतंरिक नियंत्रण लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि उसके मॉडल्स अनजाने तरीकों से तकनीकी प्रणाली को हैक न कर सकें या उन तक पहुंच न बनाएं।Þ

कंपनियों ने नियंत्रण, निगरानी और पहचान के तरीकों की कार्यक्षमता का पता लगाने के लिए स्वंतत्र ऑडिटर के साथ साझेदारी करने का भी वादा किया। दस्तावेज में लिखा है, Þ इसमें शामिल कंपनियां अपने प्रणाली की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मानक और बेहतर तरीके तय करने के लिए नियमित बैठक करेंगी। दस्तावेज के अनुसार भविष्य में इन उपायों को कानून या नियमों में शामिल किया जा सकता है।

 

Read More ट्रंप के साथ नई बैठक के लिए तैयार है पुतिन, शांतिपूर्ण बातचीत करने के लिए रूस तैयार

 

 

Read More ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
वित्त विभाग ने राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए। सुरेंद्र सिंह राठौड़ को भीलवाड़ा...
मल्लिकार्जुन खड़गे का सवाल : 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, बताओ किसके और क्यों? 
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में सामने आया टाइगर की माँ का सच, रिश्तों में आएगा बड़ा बदलाव
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट साढ़े 9 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
जल संरक्षण कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, मुख्य सचिव ने अभियान को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश
आमेर मावठा सरोवर में युवक की छलांग, अंधेरे में चला रेस्क्यू फिर भी नहीं बच सकी जान
ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर