अमेरिका का दावा : सेना ने ईरान की 6 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया

सातवीं मिसाइल लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी

अमेरिका का दावा : सेना ने ईरान की 6 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया
अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी देशों की ओर दागी गई ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए। सेंटकॉम के अनुसार छह मिसाइलें तबाह, सातवीं लक्ष्य तक नहीं पहुंची।

वॉशिंगटन। अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य और पड़ोसी खाड़ी देशों की ओर दागी गई ईरान की कई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।

सेंटकॉम के अनुसार, अमेरिकी बलों द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के चार एकतरफा हमला करने वाले (आत्मघाती) ड्रोन मार गिराए जाने के बाद, ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

ईरान की छह मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि सातवीं मिसाइल लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। उसने यह भी कहा कि किसी भी अमेरिकी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा।

कमान ने ईरान के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को नुकसान पहुंचने की बात कही गई थी।

Read More अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन

अमेरिकी सेना ने गोरुक और केश्म द्वीप पर स्थित ईरान की तटीय निगरानी रडार साइटों पर हमले किये थे। इसके जवाब में ईरान ने यह कार्रवाई की।

Read More राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा: ईरान ने किया ख़बरों का खंडन, राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा- ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से नहीं हटेगा पीछे

 

Read More अमेरिका-ईरान एक बार फिर सैन्य टकराव के बेहद करीब, दोनों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास किए हमले

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड : अमेजन गोदाम में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत उत्तराखंड : अमेजन गोदाम में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अमेजन गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों, नरेंद्र प्रसाद (35) और...
कॉकरोच जनता पार्टी परेशान लोगों की आवाज : भाजपा ने जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझाया, दिपके बोले- इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान
पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
अमेरिका-ईरान एक बार फिर सैन्य टकराव के बेहद करीब, दोनों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास किए हमले
फायर एनओसी नहीं लेने वाले भवनों पर सख्ती, 20 जून तक चलेगा विशेष सर्वे अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर जेके लक्ष्मी सीमेंट ने किया वृक्षारोपण
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : अभिजीत दीपके की चेतावनी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफा नहीं देने पर होगा आंदोलन