अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए ताबड़तोड़ हमले

कुवैती सेना ने नागरिकों से सुरक्षा और बचाव दिशा-निर्देश मानने को कहा

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए ताबड़तोड़ हमले
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। कुवैती सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। कुवैत प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

कुवैत सिटी। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कुवैत में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। कुवैत की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर रही हैं। ईरान ने अमेरिकी हमलों के बाद कुवैत में स्थित उसके ठिकानों को निशाना बनाकर ताबड तोड़ हमले किये।

कुवैती सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक बयान में कहा, "कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियां इस समय शत्रुतापूर्ण मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दे रही हैं। कुवैत के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने पुष्टि की है। लोगों को सुनाई देने वाली किसी भी तरह की धमाके की आवाज एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा हमलों को रोकने के कारण है।" इस दौरान कुवैत की सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी सुरक्षा और बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इसी बीच, ईरानी प्रसारक प्रेस टीवी ने खबर दी कि ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट में कहा गया कि कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकाने की एक प्रमुख सुविधा केन्द्र हमले की चपेट में आया है, जिसके बाद वहां से धुएं का गुब्बार उठता दिखाई दिया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात अमेरिका ने ईरान में ठिकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर नये हमले किए। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गान में एक विवाह समारोह भी हमले की चपेट में आया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी है और 108 लोग घायल हुये हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद नागरिकों के हताहत होने की खबरों से चिंतित हैं।

Read More निर्मला सीतारमण का कनाडाई निवेशकों को बड़ा न्योता, भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश की अपील

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक
अमेरिकी फेडरल न्यायाधीश डेबरा बोर्डमैन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए जन्म के आधार पर नागरिकता सीमित...
वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 
मदन लाल मेघवाल पर हमले को लेकर सियासत गरम, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का लगाया आरोप