बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया

आर्थिक रिकॉर्ड: ट्रंप ने 'नो टैक्स ऑन टिप्स' और महंगाई पर रखी बात

बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लास वेगास में अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव किया। उन्होंने 0.9% की महंगाई को 'अल्पकालिक' बताते हुए ऊर्जा संकट को इसका कारण माना। ट्रंप ने 'नो टैक्स ऑन टिप्स' नीति के फायदों को गिनाते हुए कहा कि इससे करोड़ों श्रमिकों को लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी बचत बढ़ी है।

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण बढ़ती ऊर्जा कीमतों के बीच गुरुवार को लास वेगास में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार के आर्थिक रिकॉर्ड का बचाव किया। श्रम विभाग की हालिया रिपोर्ट में पिछले महीने महंगाई में 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाई गई है, जो पिछले चार वर्षों में सबसे बड़ी उछाल है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस रिपोर्ट की सत्यता पर संदेह जताते हुए इसे ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, "यह मत भूलिए कि ईंधन और ऊर्जा की कीमतों के कारण हमें कुछ 'फर्जी महंगाई' का सामना करना पड़ रहा है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि ये बढ़ी हुई कीमतें 'अल्पकालिक' हैं और उन्होंने अमेरिकियों से आने वाले सप्ताह के घटनाक्रमों पर नजर रखने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र में ईरान के जवाबी हमलों के बाद ईंधन की कीमतों में यह उछाल आया था, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होने वाला तेल व्यापार प्रभावित हुआ था। हालांकि, ट्रंप द्वारा शांति वार्ता के दौरान संघर्ष पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा के बाद ऊर्जा बाजारों में कुछ राहत देखी गई है। उल्लेखनीय है कि आम जनता के लिए खर्चों को वहन करने योग्य बनाना ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति अभियान का मुख्य आधार था। आगामी मध्यावधि चुनावों में भी जीवन यापन की लागत से जुड़ी चिंताएं बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

लास वेगास के इस कार्यक्रम में सरकार की 'नो टैक्स ऑन टिप्स' नीति पर प्रकाश डाला गया। इसे पिछले साल के 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट' के तहत लागू किया गया था, जो सेवा उद्योग की 60 से अधिक नौकरियों में मिलने वाली बख्शीश पर संघीय कर को समाप्त करता है।
इस गोलमेज बैठक में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, सांसद टॉमी ट्यूबरविल और नेवादा के लेफ्टिनेंट गवर्नर स्टावरोस एंथोनी भी शामिल हुए। अकेले लास वेगास में कैसीनो डीलर, बारटेंडर और अन्य कर्मचारियों सहित लगभग 1,80,000 श्रमिकों को इस कानून का लाभ मिल रहा है। ट्रंप ने कहा कि यह कानून सालाना 1.50 लाख डॉलर से कम कमाने वाले श्रमिकों के लिए अतिरिक्त कटौती प्रदान करता है। उन्होंने दावा किया कि 2.6 करोड़ से अधिक अमेरिकी इस लाभ का फायदा उठा चुके हैं। स्थानीय मीडिया ने ट्रंप के हवाले से कहा, "हमारी टैक्स नीतियों के कारण इस सप्ताह हर आय स्तर के अमेरिकी की जेब में अधिक पैसा है और हमें मध्यावधि चुनाव जीतना है।"

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला