फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच राष्ट्रपति मार्कोस ने किया फिलीपींस नागरिकों से स्वदेश लौटने का अनुरोध

फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने 1,400 फिलीपीनी नागरिकों से स्वदेश लौटने का आग्रह किया है। हवाई मार्ग बंद होने और ज़मीनी रास्तों पर हमलों के खतरे के कारण सरकार ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। क्षेत्र में 25 लाख प्रवासियों की सुरक्षा फिलीपींस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को 1,400 से अधिक फिलीपीनी नागरिकों से स्वदेश लौटने का अनुरोध किया।

मार्कोस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों के बंद होने के कारण फिलहाल सरकार प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी रास्ते से लोगों का वहां से निकलना गंभीर जोखिम भरा हो सकता है। लाेगों के काफिलों पर शत्रुतापूर्ण हमलों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रपति मार्कोस ने इजरायल और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे फिलीपीन नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की सलाह दी है। फिलीपींस हालांकि सीधे तौर पर जारी संघर्ष में शामिल नहीं है लेकिन पश्चिम एशिया की संकट की स्थिति में उनके देश पर इसका असर पड़ सकता है, क्योंकि लगभग 25 लाख फिलीपीन नागरिक पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रहते है और अपनी आजीविका चलाते हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताहांत संघर्ष के दौरान इजरायल में एक फिलीपीनी महिला की छर्रे लगने से मौत हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आठ सदस्यीय समिति का गठन किया...
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य