पाकिस्तान में 100 साल पुराना मंदिर तोड़े जाने पर भारत में आक्रोश, हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर पाक सरकार के खिलाफ जताया विरोध
अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
पाकिस्तान में करीब 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की घटना से भारत में गहरा आक्रोश व्याप्त है। विरोध में हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पाकिस्तान। पाकिस्तान में करीब 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की घटना को लेकर भारत में आक्रोश है। मंदिर तोड़े जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मंदिर तोड़े जाने की घटना की निंदा की। संगठनों ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले को पाकिस्तान के समक्ष मजबूती से उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ‘100 साल पुराना मंदिर तोड़ा... ना पाक हथौड़ा’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Sep 2026 15:58:59
टिकट बंटवारे के बाद राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी हिंसा तक पहुंच गई। बीकानेर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल...

Comment List