नोबेल पुरस्कार 2026 : चिकित्सा के नोबेल से होगी शुरुआत, जानें किस तारीख से दिए जाएंगे पुरस्कार

अर्थशास्त्र का पुरस्कार 12 अक्टूबर को

नोबेल पुरस्कार 2026 : चिकित्सा के नोबेल से होगी शुरुआत, जानें किस तारीख से दिए जाएंगे पुरस्कार
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 5 अक्टूबर से शुरू होगी। 5 को चिकित्सा, 6 को भौतिकी, 7 को रसायन विज्ञान और 8 अक्टूबर को साहित्य का पुरस्कार घोषित होगा। 9 अक्टूबर को शांति और 12 अक्टूबर को अर्थशास्त्र का पुरस्कार मिलेगा। सभी घोषणाएं आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर लाइव होंगी।

नई दिल्ली। वर्ष 2026 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 5 से 12 अक्टूबर के बीच की जाएगी। नोबेल पुरस्कार की सभी घोषणाओं का आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर लाइव प्रसारण होगा। पुरस्कारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी www.nobelprize.org पर उपलब्ध कराई जाएगी।

चिकित्सा के नोबेल से होगी शुरुआत

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 5 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम करीब 3 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को भौतिकी, 7 अक्टूबर को रसायन विज्ञान और 8 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल की घोषणा होगी।

शांति पुरस्कार 9 अक्टूबर को

Read More पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव : छुट्टियों से बीच में लौटे ट्रंप, विदेश मंत्रालय ने दी अमेरिकियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी

शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी। यह घोषणा नॉर्वे की नोबेल समिति ओस्लो में करेगी।

Read More अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत

अर्थशास्त्र का पुरस्कार 12 अक्टूबर को

Read More अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान: 'ग्लोबल सिस्टम हो चुका है खराब', भारत-पाकिस्तान के तनाव को सुलझाने में नाकाम

अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाला अर्थशास्त्र का पुरस्कार 12 अक्टूबर को घोषित होगा। इसकी घोषणा स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज करेगी। सभी घोषणाएं नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक डिजिटल सेवाओं पर लाइव देखी जा सकेंगी।

 

Tags: nobel

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान पर्यटन की ओर से ‘Rajasthan Tourism Creator Summit 2026’ का आयोजन 27 सितंबर को राजस्थान...
क्षेत्रीय सिनेमा में बसती है भारत की आत्मा! सितारों ने खोले दिल के राज, बोले- कहानियां वर्ल्ड क्लास तो मंच भी वैसा चाहिए
एनडीपीएस एक्ट में साढ़े 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग को फार्म 6 में बदलाव का अधिकार नहीं : केंद्र सरकार को संसद को देनी होती है सूचना, रागिनी ने कहा- युवाओं के वोट के साथ की जा रही हेराफेरी
‘ऑक्टेव 2026’ में आठ राज्यों के लोक और शास्त्रीय नृत्य : पारंपरिक परिधान, संगीत, शिल्प और व्यंजनों से रूबरू होंगे जयपुरवासी
अराघची ने की अमेरिका-इजरायल की आलोचना : अपराधों पर पर्दा डालने का लगाया आरोप, बोले- जान-बूझकर आम नागरिकों के अवसंरचना को बनाया निशाना
डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद