बलूचों ने दुनिया को दिखाया पाकिस्तानी आर्मी का सियाह चेहरा, जर्मनी से खोली बलूचिस्तान में अत्याचारों की पोल

एकजुटता पर दिया जोर 

बलूचों ने दुनिया को दिखाया पाकिस्तानी आर्मी का सियाह चेहरा, जर्मनी से खोली बलूचिस्तान में अत्याचारों की पोल

जर्मनी के बर्लिन में बलूच राष्ट्रीय आंदोलन (बीएनएम) ने बलूच शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पाकिस्तान की सेना के अत्याचारों की निंदा की। विभिन्न देशों के नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बलूचों पर दशकों से जारी दमन की आलोचना की। वक्ताओं ने स्वतंत्र बलूचिस्तान और सिंधी-बलूच एकजुटता पर जोर दिया।

बर्लिन। बलूचों ने एक बार फिर बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी के अत्याचारों की पोल खोलते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन (बीएनएम) ने बलूच शहीद दिवस के उपलक्ष्य में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजनीतिक नेताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और बलूच प्रवासी समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पाकिस्तान के रवैये की कड़ी आलोचना की। खासतौर से बलूचिस्तान के लोगों के साथ खराब बर्ताव और उनके संसाधनों को लूटने की जानकारी कार्यक्रम में दी गई। सूत्रों के मुताबिक, बीएनएम के कार्यक्रम में पाकिस्तान की ओर से बलूच लोगों पर दशकों से किए जा रहे दमन और स्वतंत्र बलूचिस्तान के संकल्प को उठाया गया। एक्स पर की गई एक पोस्ट में बीएनएम ने कहा कि कार्यक्रम में बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के सैन्य कब्जे की कड़ी निंदा की गई। इस दौरान 27 मार्च, 1948 के आक्रमण को याद किया, जो व्यवस्थित दमन की शुरूआत था। बलूचिस्तान को सैन्य शिविरों, खुफिया एजेंसियों और जबरन गायब करने की संस्कृति की चपेट में कहा गया।

एकजुटता पर दिया जोर :

कार्यक्रम में डॉक्टर नसीम ने जोर देकर कहा कि वर्षों की क्रूरता के बावजूद बलूच प्रतिरोध की भावना अटूट है। उन्होंने कहा कि यह बंदूकों की नहीं बल्कि विश्वास की लड़ाई है और विश्वास की हमेशा जीत होती है। विश्व सिंधी कांग्रेस के डॉक्टर लखु लुहाना ने पाकिस्तान के पंजाबी-नेतृत्व वाली सरकार पर सिंधी और बलूचों की पहचान मिटाने और उनके संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने शोषण के खिलाफ सिंधी-बलूच एकजुटता का आह्वान किया। पीटीएम जर्मनी के कादिर शाह अंसारी ने बलूच और पश्तून आबादी पर सेना के अत्याचारों की निंदा करते हुए वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान के सैन्य प्रभुत्व को चुनौती देने और नागरिक लोकतंत्र के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड
राज्य सरकार ने माइंस और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रणालियों को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की पहल की है।...
SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 
इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद
प्रवासी राजस्थानी दिवस : अपनेपन और विकास के संगम के लिए राजस्थान तैयार, उद्योगपतियों में उत्साह
यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी : कई लोगों की मौत, 2 लोगों को बचाया
सीएम नीतीश ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार