विश्व के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति बिया फिर से लड़ेंगे चुनाव, राजनीति विज्ञान और कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की
स्वास्थ्य समस्याओं के कारण प्रशासन न संभाल पाने के प्रति भी लोगों ने चिंताएँ व्यक्त की
कैमरून के 92 वर्षीय राष्ट्रपति पॉल बिया ने इस वर्ष 12 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में आठवीं बार चुनाव लड़ने की घोषणा की है
याउंडे। कैमरून के 92 वर्षीय राष्ट्रपति पॉल बिया ने इस वर्ष 12 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में आठवीं बार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। राष्ट्रपति के एक्स अकाउंट पर रविवार को एक पोस्ट में इस आशय की जानकारी दी गई। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति पॉल बिया ने स्वयं ही घोषणा की है कि वह आठवीं बार चुनाव लड़ेंगे। एक पोस्ट में कहा कि देश के सभी क्षेत्रों और समुदायों के लोगों के आह्वान को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया वह कि देश की प्रगति की राह में आने वाली हर तरह की बाधाओं और समस्याओं को सुलझाने के लिए देश की सेवा के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ हैं।
43 वर्ष से सत्ता में: बिया पिछले 43 वर्षों से सत्ता में हैं और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार, खराब प्रशासन और सुरक्षा संबधी मामलों में असफलता के कई आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण प्रशासन न संभाल पाने के प्रति भी लोगों ने चिंताएँ व्यक्त की हैं। पिछले साल छह सप्ताह के लिए लोगों के बीच नजर न आने कारण उनकी मृत्यु की अफवाह फैल गई थी। वह 1982 से लेकर अभी तक चुनाव नहीं हारे हैं लेकिन देश की जनता और और विदशों से भी मांग उठती रही है कि उन्हें कुर्सी से उतर जाना चाहिए और नए नेतृत्व को जगह देनी चाहिए। वह 2018 में वह 71 प्रतिशत मतों के साथ जीते थे और विपक्ष ने बड़ी मात्रा में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे।
राजनीति विज्ञान और कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की
पॉल बिया का जन्म 13 फÞरवरी, 1933, को हुआ था। अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 1954 तक मदरसा स्कूलों में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने याउंडे में लाइसी जनरल लेक्लेर में दाखिला लिया और 1956 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बिया ने फ्रांस में राजनीति विज्ञान और कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की।

Comment List