यूएई ने हिज़्बुल्लाह समर्थकों पर लगाया बैन: 16 व्यक्तियों और पांच संस्थाओं को आतंकवादी सूची में किया शामिल, आतंकवादी वित्तपोषण से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में अहम कदम
आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हिज़्बुल्लाह का समर्थन करने वाले 16 व्यक्तियों और 5 संस्थाओं को अपनी आतंकवादी सूची में शामिल किया है। यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग नेटवर्क को ध्वस्त करने और क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए की गई है। यूएई सरकार ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति जारी रहेगी।
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने लेबनान स्थित हिज़्बुल्लाह समूह का समर्थन करने के लिए 16 व्यक्तियों एवं पांच संस्थाओं को अपनी आतंकवादी सूची में शामिल किया है। अमीरात मीडिया ने यह जानकारी दी है। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, यूएई सरकार ने संबंधित कानूनों और नियमों के अनुसार, आतंकवाद का समर्थन करने वाले व्यक्तियों और संगठनों की सूची में 16 व्यक्तियों और पाँच संस्थाओं को शामिल करने की मंजूरी दी है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह कदम आतंकवादी वित्तपोषण और संबंधित गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क को बाधित करने और खत्म करने के यूएई के चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

Comment List