स्पेन संसद का बड़ा ऐलान: ईरान संघर्ष के परिणामों को कम करने के लिए संकट-रोधी पैकेज को दी मंजूरी; दस्तावेज में ईंधन, गैस और बिजली पर कर में कटौती सहित कई प्रावधान शामिल 

स्पेन का बड़ा राहत पैकेज: परिवारों और व्यवसायों को ₹520 अरब की मदद

स्पेन संसद का बड़ा ऐलान: ईरान संघर्ष के परिणामों को कम करने के लिए संकट-रोधी पैकेज को दी मंजूरी; दस्तावेज में ईंधन, गैस और बिजली पर कर में कटौती सहित कई प्रावधान शामिल 

पश्चिम एशिया युद्ध के आर्थिक झटकों से निपटने के लिए स्पेन ने 5.8 अरब डॉलर के संकट-रोधी पैकेज को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बिजली और गैस पर VAT 21% से घटाकर 10% किया गया है। वित्त मंत्री कार्लोस कूएर्पो के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से बढ़ी ऊर्जा कीमतों के बीच यह कदम दो करोड़ परिवारों को सीधी राहत देगा।

मैड्रिड। स्पेन की संसद के निचले सदन, कांग्रेस ऑफ डेप्युटीज ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए पांच अरब यूरो (5.8 अरब डॉलर) के संकट-रोधी पैकेज को मंजूरी दे दी है। सदन की ओर से जारी बयान में कहा गया, "कांग्रेस ने ईरान में युद्ध से स्पेनिश परिवारों और व्यवसायों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा लागू किए जा रहे उपायों से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"

रॉयल डिक्री-लॉ के रूप में तैयार इस दस्तावेज में ईंधन, गैस और बिजली पर कर में कटौती सहित कई प्रावधान शामिल हैं। ऊर्जा संसाधनों पर वैट को 21 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा। इसके अलावा ऊर्जा उत्पादन और वितरण क्षेत्र में अतिरिक्त कर रियायतें भी दी जाएंगी। वित्त मंत्री कार्लोस कूएर्पो ने संसद में विधेयक पेश करते हुए कहा, "यह युद्ध के आर्थिक परिणामों के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया है।" उन्होंने बताया कि इस कदम से करीब दो करोड़ परिवारों को बिजली बिल में राहत मिलेगी।

गत सप्ताह स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को समर्थन देने और पश्चिम एशिया युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए 80 उपायों वाले पांच अरब यूरो (5.8 अरब डॉलर) के पैकेज को मंजूरी देगी। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इज़रायल ने तेहरान सहित ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इसके परिणामस्वरूप फारस की खाड़ी से वैश्विक बाजारों तक तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गयी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों में बारां की दीपिका ने 99.5% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राइजिंग राजस्थान बना जॉक ऑफ राजस्थान
हरदीप सिंह पु​री ने की केंद्र सरकार की तारीफ: देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यक्त किया आभार, वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का निर्णय
नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का ये होगा संभावित मंत्रिमंडल: सुधन गुरूंग को मिला गृह मंत्रालय तो वाग्ले को वित्त मंत्रालय, जानें किसको कौन सा मिला पद?
महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार
तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका 
आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें