दक्षिण कोरिया में समुद्र में फंसी नाव : 267 यात्री है सवार, द्वीप के पास चट्टान से टकराई नाव
सभी नाव सवारों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया
दक्षिण कोरिया में 267 लोगों को ले जा रही एक यात्री नौका सिनान काउंटी के पास डूबी हुई चट्टान से टकराकर फंस गई। घटना रात 8:17 बजे हुई, जब नौका दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप से मोकपो की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही तट रक्षक ने गश्ती नौकाएँ भेजकर सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सोल। दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में 267 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री नौका फंस गई। स्थानीय समयानुसार कल रात 8:17 बजे (1117 जीएमटी) तट रक्षक बल को सूचना मिली कि 246 यात्रियों और 21 चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही नौका राजधानी सोल से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में सिनान काउंटी के एक द्वीप के पास फंस गई है।
यह नौका दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप से रवाना होकर दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर मोकपो की ओर जा रही थी। कथित तौर पर नाव द्वीप के पास पहुंचते समय एक डूबी हुई चट्टान से टकरा गया। सूचना मिलने के बाद तट रक्षक बल ने गश्ती नौकाओं को घटनास्थल पर भेजा है और सभी नाव सवारों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट समाने नहीं आई है।

Comment List