विमानवाहक युद्धपोत को हवा में उड़ाने की तैयारी में चीन, पेश किया लुआननियाओ का कॉन्सेप्ट

चीन का ‘स्टार वार्स’ युद्धपोत, भविष्य की जंग की तैयारी

विमानवाहक युद्धपोत को हवा में उड़ाने की तैयारी में चीन, पेश किया लुआननियाओ का कॉन्सेप्ट

चीन ने मानवरहित ‘लुआननिआओ’ युद्धपोत का कॉन्सेप्ट दिखाया, जो अंतरिक्ष से हाइपरसोनिक मिसाइल दागेगा और स्टील्थ जेट तैनात करेगा।

नई दिल्ली। आधुनिक युद्ध के मैदान में अपनी धाक जमाने के लिए चीन ने स्टार वार्स शैली का एक युद्धपोत बनाने की योजना का अनावरण किया है। मानवरहित यह लड़ाकू जेट तैनात करने और अंतरिक्ष से मिसाइल दागने में सक्षम होगा। दरअसल, चीन की सरकारी मीडिया ने एक कॉन्सेप्ट वीडियो जारी किया है जिसमें लुआननिआओ को दिखाया गया है। वीडियो के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत होगा, जो पृथ्वी के वायुमंडल में तेजी से उड़ान भर रहा है और सभी मौजूदा हवाई रक्षा प्रणालियों से बच रहा है।

हाइपरसोनिक मिसाइलें दागने में सक्षम

लुआननिआओ नामक यह प्रस्तावित युद्धपोत एक उड़ता हुआ किला होगा, जो अंतरिक्ष से हाइपरसोनिक मिसाइलें दागने और दर्जनों स्टील्थ लड़ाकू विमानों को तैनात करने की क्षमता रखेगा। प्रसारित हो रहे वीडियो में भयानक अंतरिक्ष यान को रॉकेट दागते हुए दिखाया गया है।

अमेरिकी विमानवाहक पोतों से भी 20% अधिक शक्तिशाली

Read More बेल्जियम के लिएज शहर में सिनेगॉग के बाहर विस्फोट: कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच जारी

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 2,000 फीट चौड़े इस त्रिकोणीय युद्धपोत को बसे शक्तिशाली अमेरिकी विमानवाहक पोतों से भी 20 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। भूरे रंग के इस त्रिकोणीय आकृति की लंबाई लगभग 800 फीट और चौड़ाई 2000 फीट से अधिक होगी। इसका टेक-आॅफ वजन 120,000 टन बताया जा रहा है - जो आज उपयोग में आने वाले किसी भी अन्य समान विमानवाहक पोत से अधिक होगा। बीजिंग ने दावा किया कि यह भयावह नया जहाज 20 से 30 वर्षों में आसमान में दिखाई दे सकता है।

Read More मिसाइल हमलों से दहला कुवैत: तबाह हुआ अमेरिकी ऑपरेशन सेंटर, 6 सैनिकों की मौत, अन्य 67 सैन्यकर्मी घायल 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह