चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील, 133 अफगान तालिबान लड़ाके और पाकिस्तान के 2 जवान शहीद
पाक-अफगान युद्ध: मध्यस्थता के लिए आगे आया चीन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते खूनी संघर्ष पर चीन ने गहरी चिंता व्यक्त की। 130 से अधिक लड़ाकों की मौत के बाद बीजिंग ने दोनों देशों से तुरंत युद्धविराम और संयम बरतने की अपील की है। प्रवक्ता माओ निंग ने तनाव कम करने के लिए रचनात्मक मध्यस्थता की पेशकश करते हुए कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है।
बीजिंग। चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंसक झड़पों को लेकर बहुत चिंतित है और उसने दोनों पक्षों से युद्धविराम के लिए बातचीत की है। गौरतलब है कि इन झड़पों में 133 अफगान तालिबान लड़ाके और पाकिस्तान के दो जवान मारे गये हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर बमबारी के बाद चीन संघर्ष के बढऩे पर बहुत चिंतित है। चीन ने दोनों पक्षों से शांत रहने और संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम और खून-खराबा से बचा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष में लगातार मध्यस्थता की है और आगे भी तनाव कम करने में एक रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखने को वह तैयार है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में चीन के दूतावास इस मामले पर दोनों देशों में संबंधित पार्टियों के साथ काम कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का कहना है कि 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। जबकि पाकिस्तान का कहना है कि चल रही झड़पों में उसके दो जवान मारे गए।

Comment List