बेल्जियम के लिएज शहर में सिनेगॉग के बाहर विस्फोट: कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच जारी
बेल्जियम के सिनेगॉग के पास विस्फोट से हड़कंप
बेल्जियम के लिएज शहर में सोमवार सुबह एक यहूदी उपासना स्थल (सिनेगॉग) के पास जोरदार विस्फोट हुआ। तड़के 4 बजे हुए इस धमाके में इमारत को काफी नुकसान पहुँचा है और खिड़कियों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रुसेल्स। बेल्जियम के लिएज शहर में एक सिनेगॉग (यहुदी उपासना स्थल) के पास विस्फोट हुआ। स्थानीय पुलिस के हवाले से जानकारी दी गयी है कि सोमवार को हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इमारत को नुकसान पहुंचा है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:00 बजे (03:00 जीएमटी) हुआ। धमाके के कारण इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गये और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
सिनेगॉग के सामने वाली सड़क की घेराबंदी कर दी गयी है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Apr 2026 12:00:39
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दक्षिण पुलिस ने तीन दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 254 आरोपियों को गिरफ्तार। 1.60...

Comment List