ब्रिटेन में ‘चंद्रा’ का खौफ, 100 से ज्यादा जगहों पर बाढ़ की चेतावनी, फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जा सकता है पारा

तूफान चंद्रा से ब्रिटेन में तबाही, येलो अलर्ट जारी

ब्रिटेन में ‘चंद्रा’ का खौफ, 100 से ज्यादा जगहों पर बाढ़ की चेतावनी, फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जा सकता है पारा

तूफान चंद्रा से ब्रिटेन में तेज हवाएं, भारी बारिश और बर्फबारी हुई, सौ से अधिक बाढ़ चेतावनियां जारी, उड़ानें रद्द, रेल-सड़क सेवाएं प्रभावित, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट दिया गया।

लंदन। तेज हवाओं, भारी बारिश और बर्फबारी लेकर पहुंचे तूफान चंद्रा ने ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। देश के ज्यादातर हिस्से में तूफान का असर पड़ा है। पूरे ब्रिटेन में 100 से ज्यादा बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में बर्फ के लिए दो येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तरी आयरलैंड, इंग्लैंड और वेल्स के कुछ हिस्सों में रात भर में जगह-जगह बर्फ जमने की संभावना है, क्योंकि तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जाने वाला है।

एक महीने में तीसरा तूफान: तूफान चंद्रा ने जनवरी में रोजाना बारिश के रेकॉर्ड तोड़ दिए। तेज हवाओं के कारण मंगलवार को स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। कई जगहों पर भयानक बाढ़ आई है जिसमें गाड़ियां फंस गईं। यातायात बाधित हो गया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तूफान चंद्रा जनवरी में ब्रिटेन से टकराने वाला तीसरा बड़ा तूफान है, जो इंग्रिड और गोरेटी के तुरंत बाद आया है।

रेल सेवा पर पड़ सकता है असर

नेशनल रेल ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम की वजह से इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में शुक्रवार तक यात्राओं पर असर पड़ सकता है। रेल के साथ ही सड़क, हवाई और फेरी सेवाओं पर भी असर पड़ने की उम्मीद है। कुछ सड़कें और पुल भी बंद हो सकते हैं। इन खतरनाक स्थितियों में लोगों के गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं से चोट लगने से बचने के लिए जितना हो सके घर के अंदर ही रहें। बुधवार को ठंडी शुरूआत और कुछ बर्फीले पैच के बाद बुधवार को कई इलाकों में धूप के साथ मौसम सूखा रहने की उम्मीद जताई गई है। उत्तर-पूर्वी स्कॉटलैंड में तूफान चंद्रा के बचे हुए असर से कुछ जगहों पर गीला और तेज हवा वाला बना रहेगा। दक्षिणी वेल्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में बारिश का अनुमान है लेकिन इससे बाढ़ की स्थिति खराब नहीं होगी।

Read More इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों को बनाया निशाना : सैकड़ों कर्मचारी कर रहे थे काम, आईडीएफ ने कहा-  अभियान का मकसद सैन्य क्षमता को कमजोर करना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह