कनाडा के कोलंबिया प्रांत में भीषण गोलीबारी: 10 लोगों की मौके पर मौत अन्य 25 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

संदिग्ध शूटर समेत 25 घायल, कम्युनिटी में शोक

कनाडा के कोलंबिया प्रांत में भीषण गोलीबारी: 10 लोगों की मौके पर मौत अन्य 25 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

टम्बलर रिज के स्कूल और घर में गोलीबारी में संदिग्ध समेत 10 मारे गए, 25 घायल। आरसीएमपी ने बताया, कोई अन्य आरोपी फरार नहीं। प्रीमियर ने शोक जताया।

वैंकूवर। कनाडा के  ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में एक उच्च विद्यालय और पास के एक घर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध शूटर समेत 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। 

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों ने स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न करीब 1:20 बजे टम्बलर रिज माध्यमिक विद्यालय में गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई की। विद्यालय में छह लोग मृत पाए गए, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय में मृत्यु हुई। वहीं, दो और पीड़ति एक घर से मिले, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इस घटना से जुड़ा है।

आरसीएमपी ने कहा कि संदिग्ध शूटर भी मरा मृत पाया गया। शायद उसने खुद को गोली मार ली होगी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कोई और संदिग्ध फरार नहीं है। लगभग 25 लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। आरसीएमपी ने कहा कि सभी विद्यार्थी और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गौरतलब है कि रॉकी माउंटेन्स की तलहटी में बसे टम्बलर रिज की आबादी लगभग 2,400 है।

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री डेविड एबी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज रात टम्बलर रिज में हमारे दिल उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया है। उन्होंने आगे कहा, सरकार आने वाले दिनों में कम्युनिटी के लोगों को हर मुमकिन मदद देगी, क्योंकि हम सभी इस सोच से परे दुखद घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर