न्यूजीलैंड के टोंगारिरो राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग, उड़ानें रोकी गईं

आग का दायरा अनुमानित 2,500 हेक्टेयर से ज्यादा होने की आशंका 

न्यूजीलैंड के टोंगारिरो राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग, उड़ानें रोकी गईं

न्यूजीलैंड के टोंगारिरो राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग ने करीब 2500 हेक्टेयर जंगल को घेर लिया है। धुंध के कारण आग बुझाने का अभियान बाधित हुआ और सभी उड़ानें रोक दी गईं। वेलिंगटन व हॉक्स बे से आठ अग्निशमन टीमें और 15 हेलीकॉप्टर अलर्ट मोड पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के टोंगारिरो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में लगी आग ने करीब 2500 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है और अभी तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। न्यूजीलैंड के अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग ने कहा है कि आग का दायरा अनुमानित 2,500 हेक्टेयर से ज्यादा होने की आशंका है। सोमवार सुबह टोंगारिरो राष्ट्रीय उद्यान में धुंध छाई रही, जिससे रात बुझाने के अभियान में देरी हुई।

धुंध के कारण सभी विमानों की उड़ाने रोक दी गई हैं। वेलिंगटन और हॉक्स बे से अग्निशमन एवं आपातकालीन अग्निशमन दल की आठ टीमें, पर्यावरण विभाग की सात टीमें और आस-पास की ब्रिगेडों के अतिरिक्त स्वयंसेवी अग्निशमन दल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के दमकल एवं आपातकालीन विभाग ने  कहा कि मौसम साफ होने पर आग बुझाने का अभियान फिर से शुरू करने के लिए 15 हेलीकॉप्टर और पांच फिक्स्ड विंग प्लेन अलर्ट मोड पर हैं। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला