पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात

अधिकांश गैस ईरान से आयात करता है पाकिस्तान

पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात
आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान पर महंगाई का नया बम फूटा है। ईरान के साथ दो प्रमुख सीमा चौकियां बंद होने से एलपीजी की आपूर्ति ठप पड़ गई और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 8,000 रुपये पार कर गईं। सर्दी बढ़ने से मांग भी बढ़ रही है। व्यापारियों को आशंका है कि संकट लंबा खिंचा तो कीमतें और बढ़ेंगी।

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था से बदहाल पाकिस्तान पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। पाकिस्तान और ईरान के बीच के दो सीमा क्रॉसिंग बंद होने से गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर यह हुआ कि यहां घरेलू गैस के सिलेंडर की कीमतें 8,000 पार कर गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, अक्टूबर के मध्य में पाकिस्तान और ईरान के बीच दो प्रमुख सीमा क्रॉसिंग गब्द-रिमदान और तफ्तान बंद हो गए। पाकिस्तान की बलोचिस्तान सरकार ने सुरक्षा चिंताओं और तस्करी रोकने का हवाला दिया, जबकि ईरान ने तकनीकी समस्याओं का जिक्र किया।

अधिकांश गैस ईरान से आयात करता है पाकिस्तान

पाकिस्तान ईरान से करीब 7,000 मीट्रिक टन एलपीजी रोज आयात करता है, जिसमें अकेले गब्द-रिमदान से 4,000 टन गैस आती थी। बंद के बाद सैकड़ों टैंकर सीमा पर फंसे हैं। पाकिस्तान अपनी सालाना करीब 20 लाख टन एलपीजी जरूरत का लगभग 70% आयात करता है। जबकि घरेलू उत्पादन 30% या रोज 2, 000 से 2,500 टन के आसपास है। बाकी का बड़ा हिस्सा ईरान से आता है, जो नजदीकी होने के कारण सस्ता है।

सर्दी बढ़ने के साथ मांग भी बढ़ी

Read More अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी

गैस की किल्लत को देखते हुए दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है, लेकिन आपूर्ति सामान्य नहीं हुई है। ठंड बढ़ने के साथ मांग बढ़ रही है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर रुकावट जारी रही तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Read More जेलेंस्की युद्ध रोकने पर दें ध्यान, अमेरिका ने नहीं रोकी कोई खुफिया मदद: मार्को रुबियो

Tags: cylinder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाकर भारत पर दबाव बनाए रखता...
कंपनी के बाहर खड़ा था लोडिंग वाहन, शाम होते ही गायब
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात
परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल
मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत
सतरी बाई का जज्बा : 2 दिन का सफर, दुर्गम पहाड़ और फिर लोकतंत्र के नाम वोट!