पाकिस्तान के लिए खुशखबरी: ईरान ने 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी मंजूरी, इशाक डार ने शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
कूटनीतिक सफलता: होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 पाकिस्तानी जहाजों को रास्ता
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने घोषणा की है कि ईरान ने 20 और पाकिस्तानी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। प्रतिदिन दो जहाज इस मार्ग का उपयोग करेंगे। डार ने इसे "शांति का संकेत" और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए कूटनीति की जीत बताया है।
पाकिस्तान। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को कहा कि ईरान ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 20 और जहाजों को व्यस्त होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो जहाज इस जलडमरूमध्य क्षेत्र से गुजरेंगे। डार ने कहा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईरान सरकार ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है।''
उन्होंने इसे ''शांति का संकेत'' और ईरान का ''स्वागत योग्य और रचनात्मक कदम'' बताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र में स्थिरता लाने में सहायक होगा। डार ने कहा, ''यह सकारात्मक घोषणा शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस दिशा में हमारे सामूहिक प्रयासों को मजबूत करेगी तथा संवाद, कूटनीति एवं इस तरह के विश्वास-निर्माण के उपाय ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता हैं।

Comment List