नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना

समाज और समुदाय के लिए योगदान को मिली पहचान

नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान पोखरा में नौ पूर्व सैनिकों को ‘योद्धा सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा और जनकल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यात्रा के दौरान नेपाल के राष्ट्रपति ने उन्हें नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि से भी नवाजा।

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के पोखरा में भारतीय सेना के नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से सम्मानित किया है। सेना के अनुसार यह सम्मान सेवानिवृत्ति के बाद समाज और स्थानीय समुदायों के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है। जनरल सेठ ने पोखरा यात्रा के दौरान बुधवार को भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मुलाकात की तथा सैन्य सेवा के बाद भी सेवा की भावना जारी रखने वाले नौ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

सम्मानित किये जाने वाले पूर्व सैनिकों में सूबेदार एवं मानद कैप्टन रेशम बहादुर छेत्री, सूबेदार एवं मानद कैप्टन किशन बहादुर थापा, सूबेदार एवं मानद कैप्टन डम बहादुर पुन, सूबेदार मेजर एवं मानद लेफ्टिनेंट विदुर थापा, सूबेदार एवं मानद कैप्टन तारा प्रसाद श्रेष्ठ, हवलदार कर्ण बहादुर गुरंग, हवलदार माबी राज राय, नायक कुल बहादुर छेत्री और नायक जगत प्रसाद गुरंग शामिल हैं। इन पूर्व सैनिकों ने अपने गांवों में शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने, स्थानीय समुदायों की सहायता करने तथा क्षेत्र में कठिनाई में फंसे पर्यटकों की मदद के लिए बचाव दल गठित करने सहित विभिन्न सामुदायिक कार्य किए हैं। भारतीय सेना के अनुसार, उनके निरंतर प्रयास सैन्य सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा, प्रतिबद्धता और भाईचारे की भावना को दर्शाते हैं।

जनरल धीरज सेठ ने 17 से 19 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा की। इस वर्ष 30 जून को 31वें थल सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली नेपाल यात्रा थी। यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ रक्षा सहयोग तथा सैन्य संबंधों को और मजबूत करना था। यात्रा के दौरान नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल का रैंक प्रदान किया। यह भारत और नेपाल के बीच 1950 से चली आ रही पारस्परिक परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत दोनों देशों के थल सेनाध्यक्षों को एक-दूसरे की सेनाओं में जनरल का मानद रैंक दिया जाता है।

जनरल सेठ ने नेपाल के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ भी बातचीत की। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

Read More कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 265 मौतें; राष्ट्रपति ने लगाया आर्थिक आपातकाल 

 

Read More यमन में अमेरिकी एयरस्ट्राइक पर पेंटागन की रिपोर्ट: 3 हमलों में 153 नागरिकों की मौत, 243 घायल होने का खुलासा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में चीनी की मिठास हुई कड़वी : 15 दिनों में भारी उछाल, थोक भाव 6,400 रुपए के पार जयपुर में चीनी की मिठास हुई कड़वी : 15 दिनों में भारी उछाल, थोक भाव 6,400 रुपए के पार
जयपुर मंडी में चीनी के थोक भाव 15 दिनों में 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 6,150 से 6,400...
सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: जन कौशल केंद्रों से युवाओं को मिलेगी एआई और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, करियर को मिलेगी नई दिशा
हिंद-प्रशांत में चीन की चुनौती के बीच भारत-जापान का बड़ा कदम, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी
तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार
ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा
नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना
राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज