जापान के पेपर मिल में भीषण हादसा: गैस रिसाव से छह कर्मचारियों की हालत गंभीर, बचाव व राहत कार्य जारी

जापान की पेपर मिल में गैस रिसाव: जहरीली गैस की चपेट में आए 6 कर्मचारी

जापान के पेपर मिल में भीषण हादसा: गैस रिसाव से छह कर्मचारियों की हालत गंभीर, बचाव व राहत कार्य जारी
जापान के गिफू स्थित डाइओ पेपर कॉर्प संयंत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से छह श्रमिक बीमार हो गए। वाल्व बदलने के दौरान हुए इस हादसे में दो कर्मचारियों की हालत गंभीर है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टॉयलेट पेपर बनाने वाली इस मिल में सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

टोक्यो। जापान के गिफू प्रान्त के कानी इलाके में एक कागज मिल में मंगलवार को संदिग्ध गैस रिसाव के कारण छह कर्मचारी प्रभावित हुए । इनमें में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिर्पोट के अनुसार, डाइओ पेपर कॉर्प के संयंत्र में सुबह सूचना मिली कि दो कर्मचारी किसी अज्ञात गैस की चपेट में आने के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद 20 से 60 वर्ष की आयु के कुल छह घायल श्रमिकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, सांस की गंभीर समस्या से जूझ रहे 50 और 60 वर्ष के दो कर्मचारी बोलने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि अन्य चार  मामूली रूप से प्रभावित हुए । प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि ये कर्मचारी कार्बन मोनोऑक्साइड ले जाने वाले एक वाल्व को बदलने का काम कर रहे थे, तभी संभवत: वे इस जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

उल्लेखनीय है कि, यह संयंत्र टॉयलेट पेपर जैसे उत्पादों का निर्माण करता है और यहाँ ठेकेदारों सहित लगभग 1,000 लोग कार्यरत हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस