लेबनान में भयावह हादसा: जर्जर इमारत ढहने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे कई लोग, बचाव और राहत कार्य जारी

त्रिपोली में इमारत ढहने से पांच की मौत

लेबनान में भयावह हादसा: जर्जर इमारत ढहने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे कई लोग, बचाव और राहत कार्य जारी

उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं। यहां रविवार को एक जर्जर इमारत गिरने से करीब 5 लोगों की मौत हो गई।

लेबनान। उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं। यहां रविवार को एक जर्जर इमारत गिरने से करीब 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा बाब अल-तब्बानेह इलाके में हुआ, जो शहर का अत्यंत गरीब क्षेत्र माना जाता है। इस हादसे में कई लोगो के मलबे में दबे होने की आशंका है जिनको बचाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, इमारत के मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। अब तक आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि मृतकों में एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया है, क्योंकि अन्य ढांचों के गिरने का खतरा बना हुआ है। सिविल डिफेंस के अनुसार, इमारत में दो ब्लॉक थे, जिनमें कुल 12 अपार्टमेंट थे। राष्ट्रपति जोसेफ औन के कार्यालय ने राहत और पुनर्वास कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। लेबनान में पुरानी और अवैध इमारतों की संख्या अधिक है। लंबे आर्थिक संकट और मरम्मत के अभाव ने ऐसी दुर्घटनाओं का जोखिम और बढ़ा दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
एमजेआरपी के व्यूजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका संग्रहालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरा किया।
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं