पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण हादसा : फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

फैसलाबाद की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 15 की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण हादसा : फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में शुक्रवार को फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। रेस्क्यू टीमों ने तुरंत अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।

पाकिस्तान। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक बड़ा धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि, यहां एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने के कारण करीब 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। इस हादसे के बारे में फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने जानकारी देते हुए बताया है कि, हादसे के तुरंत बाद हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था और अब तक मलबे से करीब 15 लोगों को निकाल जा चुका है। फिलहाल, मलबे में कई लोगों के दबे होने का भी शक है।

हादसे के बाद पंजाब के आईजी उस्मान अनवर ने निर्देश देते हुए कहा है कि, हमने रेस्क्यू 1122, अग्निशमन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी सहायता के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार  एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल...
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश