अमेरिका में भीषण विमान हादसा: 4 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

कोलोराडो विमान दुर्घटना: चार की मौत

अमेरिका में भीषण विमान हादसा: 4 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

अमेरिका के कोलोराडो में एमराल्ड पहाड़ी पर एक 'एपिक E1000' विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। NTSB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

वॉशिंगटन। अमेरिका में कोलोराडो के एमराल्ड पहाड़ी के एक दूर-दराज के इलाके के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अखबार स्काई-हाई न्यूज ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में राउट काउंटी शेरिफ डग शेरार के हवाले से कहा गया कि यह हादसा गुरुवार रात को हुआ। मरने वालों के शव उसी रात बरामद कर लिए गए और अब उनकी पहचान की जा रही है। 

दुर्घटनाग्रस्त विमान एपिक विमान ई1000 था और यह हादसा आधी रात के करीब हुआ। इसके उड़ान सारणी का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान स्टीमबोट स्प्रिंग्स शहर में बॉब एडम्स हवाई अड्डा के पास उड़ रहा था और  एमराल्ड पहाड़ी  की चोटी के दक्षिण की ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उसने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली