जापान में भयावह सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में 9 बच्चों सहित 14 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

हादसा ओन्गा शहर के एक चौराहे पर हुआ

जापान में भयावह सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में 9 बच्चों सहित 14 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

फुकुओका प्रांत के ओन्गा में मंगलवार सुबह स्कूली बस और कार की भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ स्कूली बच्चे और चार कर्मचारी शामिल हैं; पुलिस जांच जारी है।

टोक्यो। जापान के फुकुओका प्रान्त में मंगलवार सुबह एक स्कूली बच्चों की बस और कार के बीच हुई भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा ओन्गा शहर के एक चौराहे पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे हुआ।

इस दुर्घटना में घायल होने वालों में शुरूआती कक्षाओं में पढ़ रहे नौ बच्चे, स्कूल के 4 कर्मचारी और कार का चालक शामिल है। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप
तीन अन्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक चिब सहित 8 युवाओं को गिरफ्तार किया...
जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए
कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
सुप्रीम कोर्ट का आर्टिकल 142 का उपयोग: बंगाल चुनाव से पहले 'पूर्ण न्याय' का आदेश
5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम