ऑस्ट्रेलिया में चाकू से लैस किशोरी ने दी धमकी : पुलिस ने मारी गोली, अधिकारियों पर हमला करने के लिए बढ़ी थी आगे
अपराध स्थल की पहचान हो चुकी है
पुलिस ने एक बयान में कहा कि अदालत में यह आरोप लगाया जायेगा कि लड़की अधिकारियों पर हमला करने के लिए आगे बढ़ी, जिसके बाद उसके पेट में गोली मारी गयी।
सिडनी। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में चाकू से लैस होकर धमकी देने वाली एक किशोरी को पुलिस ने गोली मार दी। यह घटना क्वींसलैंड राज्य के ब्रिसबेन से 1,000 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम स्थित टाउन्सविले में हुई, जहां एक होटल में एक 17 वर्षीय लड़की के चाकू से लैस होने और धमकी देने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि अदालत में यह आरोप लगाया जायेगा कि लड़की अधिकारियों पर हमला करने के लिए आगे बढ़ी, जिसके बाद उसके पेट में गोली मारी गयी। अधिकारियों ने उसका तुरंत प्राथमिक उपचार करवाया और उसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। ऑस्ट्रेलियाई प्रसारण निगम ने कहा कि उसकी सर्जरी हो चुकी है और उसकी हालत स्थिर है। अपराध स्थल की पहचान हो चुकी है तथा क्वींसलैंड पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comment List