रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली पाबंदियों में ढील : 30 दिन की मिली अस्थायी छूट, वैश्विक बाजार में बनी रहेगी आवाजाही

वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने की कोशिश से हुए दबाव को कम किया जा सकेगा

रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली पाबंदियों में ढील : 30 दिन की मिली अस्थायी छूट, वैश्विक बाजार में बनी रहेगी आवाजाही

अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दी। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के अनुसार यह राहत सिर्फ समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद तक सीमित। वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित न हो।

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए कुछ समय के लिए पाबंदियों पर ढील दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कुछ समय के लिए पाबंदियों में ढील दी है, ताकि भारत समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सके। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि 30 दिन की छूट से वैश्विक बाजार में तेल की आवाजाही बनी रहेगी। ईरान की वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने की कोशिश से हुए दबाव को कम किया जा सकेगा।

बेसेंट ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह कदम एक जानबूझकर उठाया गया अल्पकालीन है, जिससे रूसी सरकार को कोई खास वित्तीय फायदा नहीं होगा, क्योंकि इसमें सिर्फ वही तेल शामिल है, जो पहले से समुद्र में फंसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूसी तेल पर पाबंदी लगा दी, जिससे खरीदारों को दूसरे विकल्प ढूंढने पड़े थे। भारत रूस ऊर्जा का एक बड़ा खरीदार है और अमेरिका ने भारत पर दबाव डाला है कि वह हमले के लिए पैसे का बहाव कम करने की कोशिश में उसका (रूस) तेल खरीदना बंद कर दे।

 

Read More ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा

Read More यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह सक्रिय रहेगा रूस : उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से रख रहे नजर, लोग्विनोव ने कहा- अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण

Read More ईरान के साथ बातचीत विफल रहने पर फिर होगा हमला : अमेरिकी जहाजों को सर्वश्रेष्ठ गोला-बारूद से कर रहे लैस, बोले- हमारे पास बैकअप प्लान भी तैयार

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती परीक्षा-2024 का परिणाम जारी किया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।...
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
नि:शुल्क दवा योजना में लाभ लेने में सिर्फ 6 जिलों की जनता जागरुक : बाकी सब फिसड्डी, छोटे जिलों में कम उपयोग