भारत ने पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन का उठाया मुद्दा, प्रथम सचिव भाविका ने संयुक्त राष्ट्र के असंगत दावों को किया खारिज

कई मोर्चों पर अपनी बात मजबूती से रख रहा है

भारत ने पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन का उठाया मुद्दा, प्रथम सचिव भाविका ने संयुक्त राष्ट्र के असंगत दावों को किया खारिज

शिल्प आज भी खूब फल-फूल रहे हैं। यह भारत की मजबूत कूटनीति का एक और उदाहरण है, जो एक साथ कई मोर्चों पर अपनी बात मजबूती से रख रहा है।

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान से इसे तुरंत बंद करने की मांग की। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया जिसमें देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को खतरे में बताया गया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को फिर से आईना दिखाया है। भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगालानंद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहे मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान से इसे तुरंत बंद करने की मांग की। साथ ही, भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां खतरे में हैं। भारत ने साफ कहा कि उसकी पारंपरिक कलाएं और शिल्प आज भी खूब फल-फूल रहे हैं। यह भारत की मजबूत कूटनीति का एक और उदाहरण है, जो एक साथ कई मोर्चों पर अपनी बात मजबूती से रख रहा है।

पीओके में मानवाधिकारों की भयानक उल्लंघन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगालानंद ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीओके में मानवाधिकारों का भयानक उल्लंघन हो रहा है। भाविका ने बताया कि पाकिस्तानी सेना वहां के उन नागरिकों को बेरहमी से दबा रही है जो अपने अधिकारों और आजादी के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग अब पाकिस्तान के जुल्म और शोषण के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। भाविका ने यह भी कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है, लेकिन सच्चाई कभी नहीं बदलती। 

भारत ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान का यह ढोंग संयुक्त राष्ट्र के कीमती समय और ध्यान के लायक नहीं है। भारत ने जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों में लोगों की भारी भागीदारी को लोकतंत्र की एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लोगों की तरक्की और आत्मनिर्णय का सबूत है। भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेंगे।

खूब फल फूल रही हैं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां 
इसके अलावा, भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को भी पूरी तरह से गलत बताया जिसमें यह दावा किया गया था कि देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां खतरे में हैं। भारत की ओर से लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक कलाएं, संगीत, शिल्प और प्रदर्शन कलाएं हजारों साल पुरानी हैं और आज भी पूरे देश में बहुत अच्छी तरह से चल रही हैं। 

Read More इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 

भारत का कानूनी ढांचा मजबूत
भारत ने अपनी सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की रक्षा के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार किया है। कॉपीराइट कानून कलाकारों के अधिकारों की सुरक्षा करता है। सुब्बा ने यह भी बताया कि नई तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इन कलाओं की पहुंच और मांग को और बढ़ाया है। 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की जो भावनात्मक गहराई है, उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कभी भी दोहरा नहीं सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कला इंसान की अपनी भावनाओं और रचनात्मकता होती है।

Read More ट्रंप की कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को चेतावनी : ड्रग्स पर करें कार्रवाई, कहा- वरना चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

भारत की मुखर कूटनीति
यह घटनाक्रम भारत की मुखर कूटनीति को दशार्ता है, जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात को मजबूती से रखने में सक्षम है। भारत ने पाकिस्तान को न केवल उसके अपने देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए घेरा, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की एक ऐसी रिपोर्ट को भी चुनौती दी जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की स्थिति पर सवाल उठा रही थी। भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है और फल-फूल रही है, जो उसकी मजबूत सांस्कृतिक जड़ों और संरक्षण के प्रयासों का प्रमाण है।

Read More जकार्ता में दर्दनाक हादसा, 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

अशोक उपाध्याय
लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स आॅनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरूआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से ठइळ डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। खकटटउ नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

 

Tags: human

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प