"सिंधु जल संधि" पर भारत का पाकिस्तान को दोटूक जवाब, 'आतंकवाद बंद करो, तभी बहाल होगी संधि'

आतंकवाद का समर्थन बंद करो

भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की ओर से मिल रही युद्ध की धमकियों और बयानबाजी का कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि भारत अपने फैसले पर अडिग है। सीमा पार आतंकवाद पर पूरी तरह रोक लगने तक यह समझौता स्थगित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी के मुद्दे पर भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं होगा।

नई दिल्ली। भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की हाल की बयानबाजी पर उसे करारा जवाब देते हुए कहा है कि इस मामले में भारत के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है और पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में कहा कि भारत की ओर से यह संधि स्थगित है और पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देने पर रोक लगानी होगी।

उन्होंने कहा ," सिंधु जल संधि पर भारत के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है। यह संधि स्थगित रहेगी जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और पूरी तरह से सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।" उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तान में सिंधु जल संधि पर आयोजित सेमिनार में पाकिस्तान के कई प्रमुख नेताओं ने कहा था कि यदि पाकिस्तान का पानी रोका जाता है तो वह इसके लिए युद्ध से भी पीछे नहीं हटेगा। पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया है कि भारत नदियों के पानी पर नियंत्रण कर रहा है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने कड़ा निर्णय लेते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान
प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को नया ढांचा देने की तैयारी शुरू। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के लिए अलग कैडर...
भारत की सैन्य ताकत को ऐतिहासिक बूस्ट: 52 हजार करोड़ के मेगा रक्षा सौदों को मंजूरी, सेना को मिलेंगे कामिकेज़ ड्रोन और आधुनिक मिसाइलें
एक साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंग बनाकर फैला रहा था दहशत
मध्य प्रदेश में रोडवेज बस की जांच, 34 में से 31 यात्री मिले बिना टिकट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का बड़ा बयान:'दोषियों को मिले कड़ी सजा, राम भक्तों की भावनाएं आहत
यूनिसेफ का बड़ा अलर्ट, लेबनान में सितंबर तक स्कूल नहीं सुधरे तो 1 लाख बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे
जयपुर बना वैश्विक जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार का केंद्र, JAS-26 का भव्य आगाज़ 250 कंपनियां