ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघर गालिबफ ने कहा-अमेरिका बातचीत की आड़ में ज़मीनी अभियान की बना रहा योजना

ईरानी चेतावनी: अमेरिका की गुप्त 'ग्राउंड वॉर' योजना पर संसद अध्यक्ष का प्रहार

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघर गालिबफ ने कहा-अमेरिका बातचीत की आड़ में ज़मीनी अभियान की बना रहा योजना

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघर गालिबफ ने अमेरिका पर बातचीत का ढोंग रचने और गुप्त रूप से जमीनी हमले की योजना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी सेना अमेरिकी सैनिकों का मुकाबला करने के लिए तैयार है। 28 फरवरी के हमलों के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव चरम पर है।

तेहरान। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघर गालिबफ ने कहा है कि अमेरिका सार्वजनिक रूप से बातचीत की पहल का संदेश भेज रहा है लेकिन गुप्त रूप से वह जमीनी सैन्य अभियान की योजना बना रहा है। गालिबफ ने रविवार को ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी पर एक बयान में कहा, "दुश्मन बातचीत और संवाद के संदेश भेजने का ढोंग करता है, जबकि गुप्त रूप से जमीनी हमले की योजना बना रहा है। वह यह नहीं जानता कि हमारे लोग अपनी धरती पर अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन पर गोलियां चला सकें और क्षेत्र में उनके साथियों को हमेशा के लिए दंडित कर सकें।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में राजधानी समेत विभिन्न सैन्य एवं नागरिक ठिकानों पर हमले किए थे, जिससे संपत्ति की काफी क्षति पहुंची और अनेक नागरिक हताहत हुए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में 2% की उछाल से भारतीय रुपया 94.81 प्रति डॉलर पर...
दिल्ली में मौसम बिगड़ा : बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की अनुमति
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण : देश के विकास को गति और शक्ति देगा ; औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन में गेमचेंजर होगी साबित
संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई ‘आखिरी सवाल’ की कहानी : अभिजीत मोहन वारंग ने बताया अभिनेता का खास रिएक्शन, फैंस एक्साइटेड
उड़ान के बीच फ्यूल कम : एयर इंडिया की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; स्थिति पर एयरलाइन की नजर
भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है रूस, जखारोवा ने कहा-रूस ईरान के आसपास की गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए तैयार