ईरान का अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप, राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- शांति प्रयासों को विफल कर क्षेत्र को अस्थिर करने की हो रही कोशिश

ईरान-पाकिस्तान के बीच क्षेत्रीय शांति पर चर्चा

ईरान का अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप, राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- शांति प्रयासों को विफल कर क्षेत्र को अस्थिर करने की हो रही कोशिश
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच फोन पर हुई रणनीतिक बातचीत में पश्चिम एशिया की सुरक्षा पर गहरी चर्चा हुई। पेजेश्कियान ने अमेरिका और इजरायल पर शांति समझौतों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी राजनयिक समाधान के लिए आपसी सम्मान जरूरी है

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों को विफल करने और क्षेत्र को अस्थिर करने की कथित कोशिशों के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि किसी भी स्थायी और सफल कूटनीतिक समझौते के लिए पारस्परिक सम्मान तथा पूर्व प्रतिबद्धताओं का व्यावहारिक रूप से पालन अनिवार्य है। पेजेश्कियान ने यह बात शुक्रवार शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान कही। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय घटनाक्रम, कूटनीतिक प्रयासों को जारी रखने की आवश्यकता तथा स्थायी शांति सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता पर चर्चा हुई।

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय शक्तियां शांति प्रयासों को पटरी से उतारने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से इजरायल और अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों पूर्व प्रतिबद्धताओं से पीछे हट रहे हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में युद्धविराम को स्थिर बनाये रखने और संकट के विस्तार को रोकने के लिए कूटनीतिक माध्यमों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईरान ने हमेशा सद्भावना के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन किया है।

पेजेश्कियान ने कहा कि किसी भी समझौते की सफलता और स्थायित्व के लिए पारस्परिक सम्मान तथा प्रतिबद्धताओं का व्यावहारिक पालन अपरिहार्य शर्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान की विदेश नीति और वार्ताएं देश की व्यापक नीतियों के तहत इस्लामी गणराज्य के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैय्यद मोजतबा खामेनेई के मार्गदर्शन और निगरानी में संचालित होती हैं।

उन्होंने कूटनीतिक प्रयासों में पाकिस्तान की रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हुए शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर द्वारा तनाव कम करने तथा शांति पहल को आगे बढ़ाने के लिए उठाये गये कदमों की प्रशंसा की। पेजेश्कियान ने ईरान और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित रणनीतिक रिश्तों का भी उल्लेख किया।

Read More आईएसआईएस के हमले की साजिश नाकाम, ड्रोन के साथ संदिग्ध गिरफ्तार : कुवैत

जवाब में प्रधानमंत्री शरीफ ने क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने की आशंका पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्थायी युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए संयम और सतत राजनीतिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कूटनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और तनाव कम करने के प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कतर और अन्य क्षेत्रीय पहलों के साथ भी पाकिस्तान सहयोग जारी रखेगा।

Read More होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा दावा : अमेरिकी इलाका घोषित करेंगे, ईरान बोला- न ट्वीट से कब्जा होगा, न ताकत से

उन्होंने क्षेत्रीय परिदृश्य में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि तेहरान का नेतृत्व मौजूदा चुनौतियों का सामना बुद्धिमत्ता और विवेक के साथ करेगा। बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने राजनीतिक परामर्श लगातार जारी रखने तथा द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक समझौतों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

Read More ईरान और ओमान के बीच होर्मुज के लिए समुद्री मानचित्र पर समझौता, कुछ मुद्दों पर चल रही बातचीत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा