अफ्रीकी देश कांगो में इस्लामिक आतंकवादियों की बर्बरता, गांव में घुसकर महिलाओं समेत 66 की गला काटकर हत्या
एडीएफ ने तेज किए हमले
अफ्रीकी देश कांगो में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 66 लोगों को मार दिया गया। इनमें महिलाए और बच्चे भी शामिल हैं
किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 66 लोगों को मार दिया गया। इनमें महिलाए और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आईएस से जुड़े एलाइट डेमोक्रेटिक फोर्सेज के लड़ाकों ने युगांडा की सीमा से लगे देश के पूर्वी हिस्से में इरुमु इलाके में गांव में घुसकर नागरिकों की हत्या कर दी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पूर्वी कांगो में एक दूसरे विद्रोही समूह एम23 के साथ चल रहे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद जगी है। एम23 को कांगो के दूसरे पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है।
गांव में घुसकर मचाया कत्लेआम: पूर्वी कांगो के इतुरी में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीबी टोबी अकोलो ने इस हमले को खूनखराबा बताया है। ओकाला ने एक बयान में कहा, गुरुवार और शुक्रवार के बीच इतुरी के इरुमु क्षेत्र के वाल्से वोनकुतु प्रमुख इलाके में लगभग नागरिक मारे गए। सिविस सोसायटी से मिली जानकारी के आधार पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।
आईएस से जुड़ा इस्लामिक कट्टरपंथी समूह: एडीएफ युगांडा का एक इस्लामिक कट्टरपंथी समूह है, जो सीमा के दोनों ओर सक्रिय है। एक स्थानीय सिविल सोसायटी के अध्यक्ष मार्सेल पलुकु ने बताया कि महिलाओं समेत सभी पीड़ितों का छुरी से गला काट दिया गया। अधिकारियों को शक है कि यह हमला कांगो और युगांडा की संयुक्त सेनाओं के हाल ही में किए गए बमबारी अभियान का बदला लेने के लिए किया गया था।
एडीएफ ने तेज किए हमले
कांगो में एडीएफ लड़ाकों की संख्या कितनी है, यह साफ नहीं है लेकिन इस क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति है और वे नागरिकों पर हमले करते रहते हैं। इस समूह का गठन 1990 के दशक के अंत में युगांडा में हुआ था। साल 2019 में यह इस्लामिक स्टेट से जुड़ गया। कांगो की आबादी में मुसलमानों की संख्या 10 फीसदी है, जिनमें से अधिकांश पूर्वी क्षेत्र में हैं। हाल के वर्षों में युगांडा के साथ कांगो की सीमा के पास एडीएफ के हमले तेज हो गए हैं और पूर्वी कांगो के मुख्य शहर गोमा और पड़ोसी इतुरी प्रांत की ओर फैल गए हैं। अधिकार समूहों और यूएन ने एडीएफ पर सैकड़ों लोगों की हत्या और बड़ी संख्या में बच्चों सहित और भी लोगों का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

Comment List