इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले : 24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
अभियानों का समर्थन करने के लिए किए हमले
IDF ने पिछले 24 घंटों में बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए लेबनान में हिज्बुल्लाह के 380 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। दक्षिणी लेबनान में जारी ऑपरेशनों के समर्थन में किए गए इन हमलों में संगठन के लड़ाके, मुख्यालय और लॉन्चर तबाह किए गए, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
यरूशलेम। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में लेबनानी शिया आंदोलन हिज्बुल्लाह के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।
आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, पिछले 24 घंटों में आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में सक्रिय बलों के अभियानों का समर्थन करने के लिए हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए। आईडीएफ ने कहा कि हमलों में हिज्बुल्लाह के सदस्यों, मुख्यालयों और लॉन्चरों को निशाना बनाया गया।
Tags: targets
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Apr 2026 12:31:31
नकली घी का कारोबार संचालित होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात...

Comment List