ताइवान को 12 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा स्थगित, ट्रम्प ने की पुष्टि

ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति पर कोई असर नहीं पड़ा

ताइवान को 12 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा स्थगित, ट्रम्प ने की पुष्टि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ताइवान को दी जाने वाली 12 अरब डॉलर की हथियार आपूर्ति फिलहाल रोक दी है, इसे चीन के साथ बातचीत का अहम ‘टूल’ बताया। उन्होंने कहा कि इससे नीति नहीं बदली। ट्रम्प ने चीन और ताइवान दोनों से तनाव कम करने की अपील की।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ताइवान को 12 अरब डॉलर मूल्य के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा फिलहाल रोक दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ताइवान को दी जाने वाली लगभग 12 अरब डॉलर के हथियारों की आपूर्ति फिलहाल स्थगित कर दी गयी है। ट्रम्प ने इसे चीन के साथ बातचीत और सौदेबाजी के लिए एक बहुत अच्छा टूल बताया है। ट्रम्प ने कहा, मैं इसे रोक रहा हूं और यह चीन पर निर्भर करता है। सच कहूं तो, यह हमारे लिए बातचीत का एक बहुत अच्छा जरिया है। इसमें बहुत सारे हथियार हैं। इसमें 12 अरब अमेरिकी डॉलर के बहुत सारे हथियार हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन में उनकी बातचीत से ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ट्रम्प ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, कुछ भी नहीं बदला है। उन्होंने चीन और ताइवान दोनों से तनाव कम करने की अपील करते हुए कहा, ताइवान और चीन दोनों के लिए थोड़ा शांत रहना समझदारी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले कहा था कि उन्हें ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच मतभेदों के पूर्ण पैमाने के संघर्ष में बदलने का कोई खतरा नहीं दिखता। गौरतलब है कि ट्रंप 13-15 मई तक चीन में राजकीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बहुत सारे मुद्दों पर बातचीत की, जिसमें ताइवान का भी एक मुद्दा था।

Tags: postponed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग
एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते सुबह घर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उसकी पत्नी...
पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, हिरासत में कई कार्यकर्ता
केंद्र सरकार का बांधों की सुरक्षा पर फोकस, राजस्थान के 114 बांधों की हो रही जांच
ताइवान को 12 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा स्थगित, ट्रम्प ने की पुष्टि
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : एम.डी.एम.ए. के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, आरोपी लगातार कर रहे थे ड्रग तस्करी
‘धुरंधर 2’ की ओटीटी पर दस्तक : 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, बॉक्स ऑफिस पर किया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन 
असर खबर का : अडूसा-पालकियां मार्ग से हटने लगा अतिक्रमण